katniLatest

Be Careful: डिवाइडर से टकराए बाइक सवार ,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Be Careful: डिवाइडर से टकराए बाइक सवार ,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत कैलवारा कला गाँव में बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को राहगीरों की सूचना पर 108 एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दमोह निवासी आशुतोष प्यासी 22 वर्ष और उसका दोस्त राहुल अहिरवार बाइक से दमोह से मैहर गए हुए थे यहां से लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना में आशुतोष को गंभीर चोटें आई है।

Back to top button