Barish : सिवनी में भारी आंधी-तूफान और बारिश, पश्चिम की काली घटाओं का आतंक

भोपाल। जैसा कि भोपाल समाचार ने आशंका व्यक्त करते हुए किसानों को सावधान किया था। मध्य प्रदेश के सिवनी को पश्चिम की काली घटाओं ने घेर लिया है। शाम 4:00 यहां भारी आंधी-तूफान के साथ बारिश के समाचार प्राप्त हुए हैं। आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कितना नुकसान हुआ विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
बुधवार दोपहर 4 बजे अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद मुख्यालय सहित बरघाट व कान्हीवाड़ा क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। मुख्यालय में 4 बजे से 15 मिनट तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके बाद 4.45 बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद फिर तेज गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बरघाट क्षेत्र में भी करीब 20 मिनट तेज बारिश हुई।
इधर कान्हीवाड़ा क्षेत्र में आंधी तूफान और बारिश के कारण बिजली के पोल व कई पेड़ धराशायी हो गए। केवलारी क्षेत्र की उगली व आसपास के गांवों में भी जोरदार बारिश हुई।बारिश के दौरान मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद चालू होते रही। बारिश से किसानों के खेतों में लगी खड़ी फसल व खलिहान में रखी फसल भीगने से नुकसानी की संभावना बढ़ गई है। खरीदी केंद्रों में पहले दिन कुछ ही केंद्रों मे काफी कम किसान पहुंचने के कारण गेहूं भीगने की खबर नहीं है।








