Site icon Yashbharat.com

Barabanki: नगर पंचायत की वेबसाइट पर चलने लगे पोर्न वीडियो

Barabanki

Barabanki: नगर पंचायत की वेबसाइट पर चलने लगे पोर्न वीडियो, हड़कंप यूपी में सरकारी वेबसाइट को हैक करने के एक अजीब मामला सामने आया है।यूपी के बाराबंकी जिले की एक नगर पंचायत की वेबसाइट को हैक करने उसमें अश्लील पोर्न वीडियो अपलोड कर दिए। इस घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

हैकर्स ने जिले की नगर पंचायत रामसनेहीघाट की वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। वेबसाइट बनाने वाले को बुलाकर आनन-फानन वीडियो डिलीटगए। पुलिस ने किसी भी सूचना से इनकार किया है।

रामसनेहीघाट नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हुआ है। इन चुनावों में डॉ ज्ञान प्रकाश यादव चेयरमैन चुने गए हैं। सोमवार की देर शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश यादव को पता चला कि नगर पंचायत की अधिकृत वेबसाइट पर कई अश्लील वीडियो अपलोड कर दी गई है।

डा. यादव ने वेबसाइट चेक की तो बात सही पाई गई। उन्होंने एसडीएम के साथ अधिशासी अधिकारी को सूचना देकर तत्काल साइट को बंद करने को कहा। साइट पर अश्लील वीडियो की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन ही नहीं तहसील प्रशासन हरकत में आ गया।

Exit mobile version