Site icon Yashbharat.com

Bank Holiday जून 2023 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, नोट कर लें तारीख

images 71

Bank Holiday आने वाले जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शनिवार रविवार समेत जून में बैंकों में कुल 12 दिन छुट्टियां होंगी, इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर यह लागू होगा।

जानिए जून 2023 में कब कहां बैंक बंद

  1. 4 जून –  रविवार ,पूरे देश के बैंक में अवकाश रहेगा।
  2. 10 जून- महीने का दूसरा शनिवार है, बैंकों में छुट्टी रहेगी
  3. 11 जून-  रविवार अवकाश रहेगा।
  4. 15 जून- रज संक्रांति , मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
  5. 18 जून-रविवार  अवकाश रहेगा।
  6. 20 जून-  रथ यात्रा , ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।
  7. 24 जून-जून का लास्ट और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  8. 25 जून- रविवार की छुट्टी रहेगी।
  9. 26 जून- खर्ची पूजा ,सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
  10. 28 जून- ईद उल अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  11. 29 जून- ईद उल अजहा के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
  12. 30 जून – रीमा ईद उल अजहा की छुट्टी मिजोरम और ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि इस दौरान UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

Exit mobile version