Site icon Yashbharat.com

कैमोर में बजरंग दल जिला पदाधिकारी हत्याकांड, एक संदिग्ध आरोपी के पिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

IMG 20241218 WA0017

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कैमोर में दिन दहाड़े हुई नीलू रजक की हत्या के मामले में पुलिस दो संदिग्ध आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही उनमें एक वही युवक है जिससे दो महीने पहले नीलू रजक का विवाद हुआ था। अमरैया पार निवासी यह युवक आज सुबह अमरैया पार में ही रहने वाले प्रिंस नामक एक युवक के साथ देखा गया था। वारदात के बाद पुलिस मुख्य आरोपी के साथ साथ प्रिंस की भी तलाश कर रही थी। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रिंस के पिता जोसफ को लगी उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जोसफ पेशे से बस ड्राईवर है। सुबह वह बस लेकर कटनी आया था। सुबह 11 बजे बस लेकर वह कैमोर के लिए रवाना हुआ। घर पहुंचते ही उसने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। जोसेफ की पत्नी द्वारा भी जहर का सेवन कर लिए जाने की चर्चा है पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक एस पी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैमोर पहुंच चुके हैं। तनाव और आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी कैमोर रवाना किया गया है।

Exit mobile version