बैसाखी 2026: भारत से 3000 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बैसाखी 2026: भारत से 3000 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इस्लामाबाद / नई दिल्ली:बैसाखी 2026: भारत से 3000 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, इस बार बैसाखी के पावन अवसर पर भारत से करीब 3000 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाकर अपने धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। यात्रा 10 अप्रैल से शुरू होगी और इसका मुख्य आकर्षण 14 अप्रैल को पंजा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम होगा।
बैसाखी 2026: भारत से 3000 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पाकिस्तान सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। इसमें बेहतर परिवहन, चिकित्सा सुविधाएं और ठहरने की विशेष व्यवस्थाएं शामिल हैं। उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठकों में यह तय किया गया कि यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे, जिनमें ननकाना साहिब, फारूकाबाद, शेखूपुरा, करतारपुर, एमिनाबाद और लाहौर शामिल हैं।
पाक अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। हालांकि, पाकिस्तान-अफगान तनाव के कारण इस बार वीजा आवेदन पिछले साल की तुलना में कम रहे।
बैसाखी सिख समुदाय के लिए धार्मिक और सामाजिक महत्व का पर्व है। यह खालसा पंथ की स्थापना और फसल कटाई का पर्व भी है। पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत पूर्ण सम्मान और सुरक्षा के साथ किया जाएगा।








