Site icon Yashbharat.com

सुंदरकांड, हनुमान चालीसा वभजनों से गूंजा बच्चन नायक वृद्धाश्रम

IMG 20240717 WA0024

कटनी। गरीबों के मसीहा सर्वहारा वर्ग के नेता स्व.बच्चन नायक की पुण्यतिथि पर आज 17 जुलाई को झिंझरी स्थित बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में कर्म योगी सेवा समिति की अध्यक्ष स्व बच्चन नायक की धर्मपत्नी श्रीमति सरोज बच्चन नायक द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्व बच्चन नायक की पुण्यतिथि पर झिंझरी बच्चन नायक वृद्धाश्रम में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विशाल भंडारा

वृद्ध आश्रम में सुबह से हवनपूजन के साथ स्वर्गीय बच्चन नायक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रंगनाथ मंदिर की शर्मा भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड एवं भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।। सुबह से ही वृद्ध आश्रम में हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थिति लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप जयसवाल द्वारा भी आश्रम पहुंचकर स्वर्गीय बच्चन नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि स्व श्री बच्चन नायक जी से राजनीति से लेकर समाज को एक नई प्रेरणा मिली है। उनके अनुभव और कार्य करने की शैली से हम लोगों को भी शिक्षा मिलती है।श्रीमति सरोज बच्चन नायक ने कहा कि स्व नायक जी की स्मृति में वृद्धा आश्रम का संचालन निरंतर संचालित हो रहा है। स्मृतियों वे हमेशा साथ गरीबों की मदद और सहयोग उनके सिद्धांत थे कर्मयोगी सेवा समिति स्व नायक जी के आदर्शों पर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में अशोक शर्मा, अजय सरावगी, निरंजन पंजवानी सहित नायक परिवार एवं मित्र मंडली की मौजूदगी रही।

Exit mobile version