बाबा साहेब अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया, आज भाजपा सरकार उनके सपने को पूरा कर रही है: सांसद सुमित्रा बाल्मीकि

बाबा साहेब अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया, आज भाजपा सरकार उनके सपने को पूरा कर रही है: सांसद सुमित्रा बाल्मीक

 

कांग्रेस ने जीवनभर बाबा साहब का अपमान किया सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की: पंकज सिंह टेकाम

 

जिला भाजपा कार्यालय में डॉ अंबेडकर की जन्म जयंती कार्यक्रम श्रंखला के तहत संगोष्ठी का आयोजन

 

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संगोष्ठी में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, कटनी अजजा मोर्चा की जिला प्रभारी एकता ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल एवं शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी ने किया।

 

प्रस्तावना उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने बाबा साहेब के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयास सदैव प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका जन्म महू में हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने उनके जन्मस्थान की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब से जुड़े स्थलों का व्यापक विकास हुआ है। तेकाम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति की, जबकि उनके विचारों और सम्मान को नजरअंदाज किया। उन्होंने दीक्षाभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने वहां बेहतर विकास कार्य कराए हैं।

 

राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने अपने संबोधन में बाबा साहेब को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि वे एक चलते-फिरते ज्ञान के भंडार थे—लेखक, विधिवेत्ता और समाज सुधारक। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अनेक डिग्रियां हासिल कीं और जीवनभर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके जीवनकाल और निधन के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने डॉ अंबेडकर के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए सबका साथ सबका विकास की कल्पना को साकार किया।

 

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शिवकुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजनों का सम्मान भी किया गया l

Exit mobile version