Latestअजब गजब

Baba Ka Dhaba: वायरल वीडियो और रवीना टंडन के ट्वीट ने लौटाई बाबा की मुस्कान, ढाबे पर लगी कतार, zomato ने भी किया लिस्टेड

Baba Ka Dhaba: सोशल मीडिया की वजह से अक्सर विवादों को बढ़ावा मिलता हैं, लेकिन सोशल मीडिया ने दिल्ली के एक बुजुर्ग दंपती के चेहरे की मुस्कान लौटा दी। मालवीय नगर मेन मार्केट में ‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले कांता प्रसाद को कोरोना वायरस महामारी की वजह से बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को एक युवक ने इस बुजुर्ग दंपती का एक वीडियो बनाकर ढाबे की पनीर की सब्जी की तारीफ करते हुए इस दंपती की मदद की गुहार भी कर दी।

अब बाबा का ढ़ाबा से दिल्ली वाले घर बैठे खाना मंगवा सकते हैं। क्योंकि बाबा का ढ़ाबा अब फूड डिलीवरी कंपनी zomato में लिस्टेड हो गया है। इस बात की जानकारी जोमैटो ने ट्वीट कर बताया और साथ ही उन्होंने बताया की उनकी टीम वहां के बुजुर्ग दंपति के साथ काम कर रही है, जिससे कि उनकी मदद हो सके।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम