Baba और Sex Scandal: ढोंगी बाबा बनाता था श्रद्धालुओं के आपत्तिजनक वीडियो,मामला दर्ज
नई दिल्ली। टोहाना शहर में एक कथित बाबा की तरफ से आश्रम में कई महिला श्रद्धालुओं का यौन शोषण किये जाने के मामले का खुलासा हुआ है. इस मामले में टोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को नागा बाबा बताने वाले अमरपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस बारे में पुलिस डीएसपी जोगिन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी मुखबिर खास से उन्हें सूचना मिली कि बाबा अमरपुरी की कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आई है, जिसमें वो महिलाओं से अवैध संबंध बना रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके मन्दिर और घर से कुछ सामान बरामद किए हैं.
बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. इसके साथ और लोग कौन हो सकते है? कौन कौन इसमें लिप्त है? जो सामान मिला है, उसकी जांच भी जारी है. भारी संख्या में वीडियो बरामद हुई हैं, उन्हें भी देखा जा रहा है. वहीं डीएसपी ने अपील भी की है कि अगर किसी के पास इस तरह के वीडियो है तो वो उसे फॉरवर्ड करने से बचे, क्योंकि इस तरह के वीडियो का प्रचार-प्रसार अपराध है. इस छापेमार कार्रवाई में डीएसपी टोहाना के नेत्तृव में सीआईए और महिला पुलिस भी शामिल रही.
बता दें कि पिछले साल 13 अक्टूबर को शहर की महिला ने अपने पति सहित सामने आकर बाबा अमरपुरी नागा साधु के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के वार्ड नं 19 में बाबा बालकनाथ मन्दिर के महन्त बाबा अमरपुरी को हिरासत में ले लिया था. बाद में इस मामले ने यू टर्न ले लिया था.

