Site icon Yashbharat.com

प्रेम संबंध के विरोध में बी.टेक छात्र की बेरहमी से हत्या – संगारेड्डी में प्रेमिका श्रीजला के परिवार ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला

31 07 2025 delhi murder 23999329

प्रेम संबंध के विरोध में बी.टेक छात्र की बेरहमी से हत्या – संगारेड्डी में प्रेमिका श्रीजला के परिवार ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला। संगारेड्डी में एक बी.टेक छात्र श्रवण की उसके प्रेमिका के परिवार ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिवार उनके प्रेम संबंध के खिलाफ था. शादी की बात करने के बहाने बुलाकर श्रवण पर हमला किया गया।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक इंजीनियरिंग छात्र को उसके प्रेमिका के माता-पिता ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना बाद से ही मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में भी घटना को लेकर काफी गुस्सा है

मृतक छात्र की पहचान ज्योति श्रवण साई के तौर पर हुई है. वह संगारेड्डी जिले के मैसमगुडा स्थित सेंट पीटर इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक सेकंड ईयर का छात्र था. वह कुतुबुल्लापुर में किराए के मकान में रहता था. श्रवण बीरमगुडा के इसुकाबवी की रहने वाली 19 साल के श्रीजला के साथ प्रेम संबंध था. श्रीजला का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. उन्होंने कई बार श्रवण को उनकी बेटी से दूर रहने की सलाह देते हुए चेतावनी दी थी.

मां और पिता ने साई पर हमला कर दिया

घटना वाले दिन, श्रीजला के माता-पिता ने श्रवण को शादी की बात करने के लिए घर बुलाया. उसके घर आते ही श्रीजला की मां और पिता ने साई पर हमला कर दिया. इस दौरान क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर परिवार ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे सिर में चोटें आईं, पैरों और पसलियों में फ्रैक्चर भी हो गए. घटना के बाद उसे कुकाटपल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस वारदात में माता-पिता के अलावा और कौन-कौन शामिल

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमीनपुर थाने की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में हमले के मकसद की जांच की जा रही है. साथ ही इस वारदात में माता-पिता के अलावा और कौन-कौन शामिल था, इस बात की भी जांच की जा रही है.

Exit mobile version