आयुष अवस्थी बने विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने की मिली जिम्मेदारी 

IMG 20260901 WA0001

आयुष अवस्थी बने विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख

युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने की मिली जिम्मेदारी,

कटनी- विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा कार्यकर्ता आयुष अवस्थी को जिला विद्यार्थी प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

आयुष अवस्थी लंबे समय से विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वे नगर विद्यार्थी प्रमुख के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। विद्यार्थियों के बीच उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और विभिन्न सामाजिक अभियानों में सहभागिता को देखते हुए उन्हें जिला स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।