Site icon Yashbharat.com

अयोध्या दुष्कर्म कांड: भाजपा का सपा पर हमला, ‘लड़के हैं गलती हो जाती है’ का पोस्टर लगाया

lucknow 93a40387ef04a947a3f0df72aceb4eb4

अयोध्या। अयोध्या में दुष्कर्म कांड को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए एक पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है – ‘लड़के हैं गलती हो जाती है’। इस पोस्टर के जरिए भाजपा ने सपा को घेरने की कोशिश की है।

अयोध्या में 12 साल की नाबालिग के साथ से हुए दुष्कर्म को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। इस प्रकरण के बहाने भाजपा के नेता सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि प्रकरण में आरोपी मोईद खान को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब भाजपा इसके सहारे सपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

इसी कड़ी में लखनऊ में पोस्टर भी लगाए गए हैं जिसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लिखा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, लड़के हैं गलती हो जाती है…। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है। पोस्टर पर उनका नाम भी अंकित है।

रविवार को भाजपा के कई नेता अयोध्या गए और पीडि़ता के परिजनों से मुलाकात की। घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर बयान भी दिया है। उन्होंने कहा था कि अपराधी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए न कि इस पर सियासत होनी चाहिए।

Exit mobile version