Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

Ayodhya: अयोध्या में मंदिर बनने पर फारुख अब्दुल्ला ने दी बधाई, बोले-भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं

Ayodhya: अयोध्या में मंदिर बनने पर फारुख अब्दुल्ला ने दी बधाई, बोले-भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं हैं। श्री राम जन्मभूमि पर जहां भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 की तारीख प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तय की जा चुकी है। इससे पहले 30 दिसंबर का दिन अहम होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या आकर राम की नगरी को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देने वाले हैं।

Reaction: अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर फारुख अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ में कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। मैं मंदिर के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मंदिर अब तैयार है। मैं चाहता हूं कि सभी को बताएं कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, वे दुनिया के सभी लोगों के हैं। यह किताबों में लिखा है। उन्होंने भाईचारे, प्रेम और एकता की बात की है। उन्होंने हमेशा लोगों को जमीन से ऊपर उठाने पर जोर दिया और कभी उनका धर्म या भाषा नहीं पूछी। उन्होंने एक सार्वभौमिक संदेश दिया। अब जब यह मंदिर खुलने वाला है, तो मैं सभी से कहना चाहता हूं कि भाईचारा बनाए रखें।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम