Ayodhya: अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
Ayodhya: अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार नहीं किया है।
पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार कर दिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या नहीं जाएगा।

