Site icon Yashbharat.com

विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Picsart 26 02 03 17 20 11 745

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोज

कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी विभाग के तत्वावधान में एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं उनके महत्व के प्रति छात्राओं और समाज में जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर एनसीसी छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुलवारा तालाब तक पहुँची। रैली के माध्यम से छात्राओं ने आम नागरिकों को तालाबों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके उपरांत छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा गुलवारा तालाब की सफाई की गई तथा आसपास के लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी सुश्री मिथलेश्वरी मरावी, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. अशोक शर्मा, श्री भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल कॉवरे सहित एनसीसी की छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी उपस्थित जनों ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण को मानव जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए इनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Exit mobile version