katni

ATUL आटो कंपनी का लापता रीजनल मैनेजर Amit अगरतला में सकुशल मिला, पुलिस कर रही पूछताछ

कटनी। कटनी से बुधवार को रहस्यमय तरीके से अपनी कार छोड़ कर लापता हुए अतुल आटो कंपनी के रीजनल मैनेजर अमित गायकवाड़ को पुलिस ने बांग्लादेश से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिपुरा प्रान्त की राजधानी अगरतला के आम तलाई पुलिस स्टेशन से दस्तयाब कर लिया है ।

IMG 20200301 WA0032

अगरतला के आम तलाई होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक एम पी प्रजापति व माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे व कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक आर के झारिया आरक्षक अनिल सिंह, वीरेन्द्र सिंह ने आज रविवार को परिजनों के साथ अगरतला के आम तलाई पुलिस स्टेशन में अमित गायकवाड़ को दस्तयाब कर लिया । पुलिस टीम अमित गायकवाड़ को लेकर कल 2 मार्च सोमवार की देरशाम कटनी पहुचेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम