Atiq Ahmed Shot Dead Live कब्रिस्तान पहुंचा अतीक-अशरफ का शव, तीनों किलर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Atiq Ahmed Shot Dead Live कसारी मसारी कब्रिस्तान अतीक-अशरफ का शव पहुंच गया जिसे सुपुर्दे खाक किया जा रहा है। माफिया अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शव प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा है. परिजनों ने अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक के लिए पहले ही तैयारी की थी।
अतीक-अशरफ को मारने वाले तीनों आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर
अतीक-अशरफ हत्याकांड में अब तक कि जांच में यही पता चला है कि तीनो आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर है. ये तीनों एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, तीनों अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. इन तीनो को एक साथ लाकर, रेकी करवाने, होटल में रुकवाने, विदेशी हथियार देकर, मीडिया का फर्जी आईडी कार्ड-बूम और कैमरा देकर अतीक-अशरफ की हत्या के लिए भेजने वाले मास्टरमाइंड की पड़ताल करने में यूपी पुलिस जुटी हुई है.
माफिया अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमार्टम हो गया है. इन दोनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया है, इन दोनों को सुपुर्दे-ए-खाक कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद मिली जानकारी सूत्रों के मुताबिक अतीक के बॉडी में 8 गोलियां मिली हैं.
अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों शूटर को 14 दिन की जेल
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने वाले तीनों आरोपियो को 14 दिन की जेल में भेजा गया है. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था.
अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों शूटर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने वाले तीनों आरोपियो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था.
बेहद क्रूर रहा है अतीक अहमद और अशरफ का आपराधिक इतिहास
अतीक अहमद और अशरफ का आपराधिक इतिहास बेहद क्रूर रहा है. अतीक अहमद के खिलाफ 79 से अब तक 101 मुकदमा दर्ज हुए जबकि अशरफ के खिलाफ 57 मुकदमे दर्ज थे. इस नाते इनसे पीड़ितों और दुश्मनों की संख्या काफी थी. इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 2005 में राजू पाल की हत्या के बाद पुलिस जब राजू पाल की बॉडी को लेकर जा रही थी तो उसने 56 किलोमीटर तक उसका पीछा किया था और मेडिकल कॉलेज में डेड बॉडी पर गोलियां चलाई थीं.
Atiq Ahmed Shot Dead Live: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर की कोर्ट में पेशी
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या करने वाले तीनों शूटर, सनी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य की कोर्ट में पेशी हुई है. इन तीनों आरोपियों ने अतीक-अशरफ को पुलिस के सामने गोली मारी थी.