Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

बजरंग बली और महाकाल की आस्था से अपना लिया सनातन, वाराणसी में असद खान बने अथर्व त्यागी

सागर/वाराणसी। बजरंग बली और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था रखने वाले असद खान ने सनातन धर्म अपना लिया। सोमवार को वाराणसी में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच असद ने सनातन धर्म को पुनः अंगीकार किया। शुद्धिकरण संस्कार के पश्चात उनका नया नाम अथर्व त्यागी रखा गया।

असद ने बताया कि वह लंबे समय से बजरंग बली और भगवान शिव के भक्त रहे हैं। कुछ समय पूर्व वह उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन पहचान उजागर होने के कारण दर्शन नहीं कर पाए। इस घटना से वह भीतर से आहत हो गए और तभी उन्होंने सनातन धर्म में वापसी का निर्णय ले लिया।

मंत्रोच्चारण के बीच अपनाया सनातन

गंगा नदी के मध्य नाव पर 21 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ असद की सनातन अपनाने का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस दौरान पहले शुद्धिकरण संस्कार किया गया, इसके बाद पूजन और नामकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसे घर वापसी कहने वाले संस्कार कराने वाले आलोक योगी ने बताया कि असद ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से काशी के ब्राह्मणों से संपर्क कर घर वापसी की इच्छा जताई थी। सभी विधियां शास्त्रोक्त तरीके से संपन्न कराई गईं और अंत में उनका नाम अथर्व त्यागी रखा गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे आस्था, विश्वास और आत्मिक शांति की ओर बढ़ाया गया कदम बताया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम