Site icon Yashbharat.com

Astro: यदि आपके हाथ में है त्रिभुज, तो ऐसे लोगों का भाग्य काफी प्रबल होता है

hastarekha shastra

Astro: यदि आपके हाथ में है त्रिभुज, तो ऐसे लोगों का भाग्य काफी प्रबल होता है चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो जातक बुद्धिमान होता है और जीवन में कई सुख सुविधाएं प्राप्त करता है। आइए जाने हैं इस निशान के अलग अलग स्‍थाप पर होने से क्‍या होता है।

आयु रेखा पर हो त्रिभुज

यदि हथेली में आयु रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह होता है तो ऐसे लोग लंबी आयु जीते हैं। हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं। खानपान में विशेष सावधानी रखते हैं। ये लोग काफी अनुशासन प्रिय होते हैं।

चंद्र रेखा पर त्रिभुज

चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो जातक बुद्धिमान होता है और जीवन में कई सुख सुविधाएं प्राप्त करता है। ऐसे लोग अक्सर विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी खर्चे या फिर कंपनी से तरफ से कई सुविधाओं का भोग करते हैं।

 

मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज

यदि किसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान बना है तो ऐसे लोगों का भाग्य काफी प्रबल होता है और उन्हें अच्छे भाग्य से ही कई चीजों की प्राप्ति हो जाती है। जीवन में सुखों की कभी कोई कमी नहीं होती है। विदेश में व्यापार भी फैल सकता है। वकालत या फिर इंजीनियरिंग के पेशे में अच्छा करियर बनाते हैं।

 

हथेली के बीच में बड़ा त्रिभुज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में बड़े आकार का त्रिभुज बनता है तो ऐसे व्यक्ति नरम दिल के होते हैं। हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग काफी भावुक भी होते हैं।

 

शुक्र रेखा पर त्रिभुज

किसी व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान आकर्षक व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे लोग जीवन में भौतिक सुखों में लिप्त रहते हैं। विलासिता में अपना जीवन ज्यादा बिताते हैं। कई महिलाओं से ऐसे लोगों का अफेयर हो सकता है।

Exit mobile version