Site icon Yashbharat.com

यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी  द्वारा की गयी सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता

IMG 20241007 WA0051

 

यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी  द्वारा की गयी सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायत

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा सड़क दुर्घटनाओ में घायलों को तत्काल सहायता प्रदाय करने के उद्देश्य से यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास में यातायात पुलिस बल की पदस्थापना की गयी है।  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरीया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु हाईवे सुरक्षा चौकी के स्टाफ द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है

आज शाम 05.15 बजे सुर्खी टैंक वन नाके के आगे 02 मोटर साइकिल के एक्सीडेंट की सूचना जुहला बाईपास यातायात चौकी में दी गयी सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से, सउनि राजेश कोरी, आरक्षक दीपक चक्रवर्ती एवं घनश्याम निषाद ने तत्काल घटनास्थल पहुँच कर घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल रवाना किया। बड़वारा से कटनी की ओर जा रही 02 मोटरसाइकल के टकरा जाने के कारण एक्सीडेंट हुआ जिसमे हरीलाल चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी जुहला को सर हाथ व पैर में चोट एवं आशीष चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी नन्हवारा को घुटने में चोट आयी जिन्हें यातायात चौकी के स्टाफ द्वारा परिजनों के साथ ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया एवं मोटर साइकल को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version