Site icon Yashbharat.com

यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास द्वारा की गयी सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता

IMG 20250118 WA0029

 

यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास द्वारा की गयी सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायतकटनी -पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा सड़क दुर्घटनाओ में घायलों को तत्काल सहायता प्रदाय करने के उद्देश्य से यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास में यातायात पुलिस बल की पदस्थापना की गयी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरीया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु हाईवे सुरक्षा चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से एवं स्टाफ द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।आज दिनांक 18.01.2025 को दोपहर 14.10 बजे सरसवाही मोड के आगे एक अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा मोटर साइकिल चालक को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कारित करने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर चौकी से सउनि राजेश कोरी, आशीष सोनी ने तत्काल घटनास्थल पहुँच कर सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल उपेन्द्र पटेल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अधारताल जबलपुर को ईलाज हेतु एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा व घायल के परिजनों को सूचना दी गयी। एवं मोटर साइकिल को सुरक्षार्थ चौकी में खड़ा कराया गया।

Exit mobile version