Asian Games Live: तीरंदाजी में मिला आज का पहला पदक, महिला रिकर्व टीम ने कांस्य जीता, भारत के पास कुल 87 पदक

Asion

 Asian Games Live: तीरंदाजी में  आज का पहला पदक मिला। महिला रिकर्व टीम ने कांस्य जीता।  भारत के पास कुल 87 पदक हैं। आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पां च पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 21
रजतः 32
कांस्यः 34
कुलः 87