Site icon Yashbharat.com

Asian Games 2023 हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से धो डाला, लगातार चौथी जीत

ind vs jap hockey india mens hockey team defeated 2018 asian games gold medalist japan now face 1695917506

Asian Games भारत ने आज एशियन गेम्स में पाकिस्तान को बुरी तरह से धो डाला पाकिस्तान को भारत ने 2 के मुकाबले 10 गोल से पराजित किया। भारत और पाकिस्तान ने पूल लेग में अपने तीनों मैच जीते हैं। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम अपने विजयी सफर को जारी रखने उतरी है।

हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की।

चौथे क्वार्टर में 46वें मिनट में भारत के शमशेर ने शानदार फील्ड गोल दागा। यह भारत का इस मैच में आठवां गोल रहा। इसके बाद 49वें मिनट में ललित उपाध्याय ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर गोल दाग भारत की बढ़त 9-2 की कर दी। 53वें मिनट में वरुण ने मैच का अपना दूसरा और भारत का 10वां गोल दागा। भारत ने पाकिस्तान पर 10-2 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए अब तक कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे हैं, जबकि वरुण ने दो गोल दागे। ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया है।

पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे
पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4-0 की बढ़त बनाई
दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी की कोशिश
तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दाग गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दाग हरमनप्रीत ने गोल का चौका लगाया। 38वें मिनट में पाकिस्तान के सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल रहा। इसके बाद 41वें मिनट में भारत के वरुण कुमार ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त 7-1 कर दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान के अब्दुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग पाकिस्तान की वापसी कराई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर 7-2 की बढ़त बना रखी थी

Exit mobile version