Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

भाजपा में शामिल हुए अशोक चह्वाण, देंवेद्र फडणवीस की मौजूदगी में ली सदस्यता

भाजपा में शामिल हुए अशोक चह्वाणजैसे-जैसे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक तरफ केंद्र में बैठी भाजपा और मोदी सरकार के एक्शन हैं, तो दूसरी ओर चुनाव से पहले ही बिखरता INDIA गठबंधन।

भाजपा में शामिल हुए अशोक चह्वाण

 

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका देने के अगले दिन अशोक चह्वाण भाजपा में शामिल हो गए। मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में मौजूदा सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चह्वाण को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यदि चह्वाण के साथ कांग्रेस के विधायक भी टूटते हैं, तो इसका असर इसी महीने होने वाले राज्यसभा चुनावों पर पड़ेगा।

आशंका है कि झारखंड में भी इंडिया गठबंधन टूट सकता है। यहां भी अब तक सीटों के बंटवारे पर कोई बात नहीं बनी है। इस बीच झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बड़ा बयान दिया है। रांची में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि पार्टी के नेता सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो चुके हैं।

हालांकि मीर ने यह भी कहा कि हम झामुमो तथा अन्य दलों के साथ गठबंधन में हैं और मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिग पर अभी दलों में बातचीत चल रही है। बता दें कि इससे पहले चार फरवरी को बोकारो में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि अभी हम झामुमो के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन जल्द ही वह वक्त भी आएगा, जब कांग्रेस राज्य में अकेले अपने बूते सरकार बनाएगी।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम