आशा कार्यकर्ता पर गि‍री गाज: निजी अस्पताल में प्रसव कराने की शि‍कायत पर जांच टीम गठि‍त

आशा कार्यकर्ता पर गि‍री गाज: निजी अस्पताल में प्रसव कराने की शि‍कायत पर जांच टीम गठि‍त

आशा कार्यकर्ता पर गि‍री गाज: निजी अस्पताल में प्रसव कराने की शि‍कायत पर जांच टीम गठि‍त की गई।  कलेक्टर अवि प्रसाद को शुक्रवार की शाम जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि बहोरीबंद विकासखंड से 108 एम्बुलेंस से लाई गई एक मरीज सविता कोल पति छोटे कोल, ग्राम पटुरिया तहसील बहोरीबंद को जिला अस्पताल में भर्ती के उपरांत निजी अस्पताल में प्रसव,जांच कराने हेतु आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पर्क किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

Sunday Shatranaj day: शतरंज पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस शिकायत की विस्तृत जांच हेतु 3 सदस्यीय दल का गठन किया है। गठित समिति में अपर कलेक्टर  साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ यशवंत वर्मा को रखा जाकर 24 घंटे के अंदर समस्त तथ्यों का जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जांच एवं बयान की कार्यवाही के दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद स्वयं जिला चिकित्सालय में मौजूद रहे।

School Closed: 17 जून को बकरीद, अब एक महीने बाद खुलेंगे यह बेसिक स्कूल

Exit mobile version