शाम ढलते ही ग्वालियर पुलिस की द बीच” और “द हीलिंग स्पा सेंटरों पर बड़ी स्ट्राइक, लेडी सिंघम ASP अनु बेनीवाल को देख किचन में छिपीं युवतियां

शाम ढलते ही ग्वालियर पुलिस की द बीच" और "द हीलिंग स्पा सेंटरों पर बड़ी स्ट्राइक, लेडी सिंघम ASP अनु बेनीवाल को देख किचन में छिपीं युवतियां

ग्वालियर: ग्वालियर शहर के स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की भारी टीम ने औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक चली इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेंटरों के संचालकों को सख्त हिदायत दी कि यदि किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित होती पाई गई, तो सीधे एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। शाम ढलते ही ग्वालियर पुलिस की द बीच” और “द हीलिंग स्पा सेंटरों पर बड़ी स्ट्राइक, लेडी सिंघम ASP अनु बेनीवाल को देख किचन में छिपीं युवतियां

महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

एएसपी (ASP) अनु बेनीवाल के निर्देशन में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम में डीएसपी महिला सेल शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम, थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर और भारी संख्या में महिला पुलिस बल शामिल थीं। पुलिस की इस संयुक्त टीम ने शहर के ‘द बीच स्पा सेंटर’ और ‘द हीलिंग स्पा सेंटर’ पर अचानक दबिश दी। वहां काम करने वाली युवतियों से बातचीत की गई और सेंटरों के एंट्री व एक्जिट रजिस्टर खंगाले गए।

कटनी में बड़ी कार्रवाई: आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने कलेक्टर ने बदमाश को किया 4 महीने के लिए जिला बदर

पुलिस को देख किचन और स्टोर रूम की तरफ भागीं युवतियां

जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया और पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए, वहां मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान खुद को पुलिस से बचाने के लिए कई युवतियों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागकर किचन और स्टोर रूम के अंधेरे कोनों में जाकर छिप गईं।

महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए सर्चिंग की और किचन-स्टोर रूम में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला।शाम ढलते ही ग्वालियर पुलिस की द बीच” और “द हीलिंग स्पा सेंटरों पर बड़ी स्ट्राइक, लेडी सिंघम ASP अनु बेनीवाल को देख किचन में छिपीं युवतियां

थाने लाकर पहचान पत्रों (ID) की जांच जारी

शुरुआती पूछताछ में युवतियों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए महिला पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई।

एएसपी अनु बेनीवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:

“स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। थाने लाई गई युवतियों के पहचान पत्र (आईडी), उनकी उम्र और स्पा में काम करने की रजामंदी से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी संचालकों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और नियमों के तहत काम करने की कड़ी समझाइश दी गई है।

Exit mobile version