Site icon Yashbharat.com

Article 370: एकता की मिसाल- मुस्लिमों ने इमरान पर बरसाए जूते-चप्पल; निकाला जनाजा

imran khan1

रायपुर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने से बौखलाया हुआ पाकिस्तान भारत समेत पूरी दुनिया के मुसलमानों को भड़काने पर लगा है। पाकिस्तान लगातार कश्मीर समेत पूरे भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार की झूठी खबरें फैला रहा है। वहीं देश के मुसलमानों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की हरकतों से नाराज मुसलमानों ने इमरान खान का जनाजा निकाला।

 

 

मुस्लिमों ने एक सुर में कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है फिर भी पाकिस्तान की नापाक नजर इस पर टिकी हुई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के इस कदम से इस कदर बौखलाए हुए हैं कि कभी तो भारत के खिलाफ जंग की धमकी दे रहे हैं तो कभी मजहबी चाल चलकर हिन्दुस्तान के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान खान की इस नापाक करतूत को लेकर पूरे देश के मुसलमानों में गुस्सा है।

बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच इमरान खान के प्रति गुस्सा और आक्रोश नजर आया। हिन्दुस्तानी मुस्लमानों को भरकाने से नाराज मुस्लिमों ने इमरान खान का जनाजा निकाला और उसके नाम पर मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा, हिन्दुस्तान के मुसलमान अपने वतन के वफादार हैं और वतनपरस्ती की राह पर जान भी देने को तैयार हैं।

Exit mobile version