Site icon Yashbharat.com

कला और नृत्य केवल विधाएं नहीं, बल्कि आत्मअभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम हैं- डाॅ निधि पाठक,सायना इंटरनेशनल स्कूल में छह दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Picsart 26 04 20 16 27 03 874

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कला और नृत्य केवल विधाएं नहीं, बल्कि आत्मअभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम हैं- डाॅ निधि पाठक,सायना इंटरनेशनल स्कूल में छह दिवसीय कार्यशाला संपन्

कटनी -सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में दिनांक 13.4.26 से 18.4.26 तक स्पीक मैके के अंतर्गत कत्थक नृत्य एवं आर्टस पैंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को जोड़ कर रखना है। इस कार्यक्रम में राजधानी दिल्ली से पधारी सुप्रसिद्ध नृत्यांगना प्रियंका शाह एवं राजस्थान (चित्तौड़गढ) से आए आर्ट्स पैंटिंग के आर्टिस्ट दिलीप जोशी एवं सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का अभिवादन करतल ध्वनि के साथ किया। इस कार्यक्रम में सायना के छात्र- छात्राओं ने पारंपरिक वेषभूषा में अत्यंत सुंदर और आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी, जिनमें ताल, लय, हस्त भावभंगिमा तथा भावों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कत्थक नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने विभिन्न भावों और कथाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ाते हैं बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता का भी विकास करते हैं। अब शिक्षा के मायने बदल रहे हैं। नई शिक्षा नीति के कारण आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करते हुए पठन-पाठन की शैली भी बदलनी होगी। हमें नई चुनौतियों का सामना करते हुए गतिविधि आधारित शिक्षा को अपनाना होगा, साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे टेकनाॅलोजी का सकारात्मक प्रयोग करते हुए आदर्श भारत के निर्माण में सहयोगी बनें। सायना की चेयरपर्सन डाॅ. श्रीमती निधि पाठकने अपने संदेश में कहा कि नृत्य और कला की इस शानदार वर्कशॉप का सफल समापन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। बच्चों से जिस लगन एवं रचनात्मकता और ऊर्जा के साथ भाग लिया, वह वास्तव में सराहनीय है। कला और नृत्य केवल विधाएं नहीं बल्कि आत्मअभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस वर्कशॉप से बच्चों ने कुछ नया सीखा होगा और अपनी प्रतिभा को नया आयाम दिया होगा। सभी प्रशिक्षकों का विशेष आभार जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सायना की सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक (पूर्व महापौर), विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन) ने इस सुंदर प्रस्तुति की सराहना करते हुए नजभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन भावना सिंह ने किया । कार्यक्रम के समन्वयक शुभम चैहान(नृत्य निर्देशक), श्वेता पाण्डेय(नृत्य शिक्षिका) चंद्रशेखर पाण्डेय (आर्ट शिक्षक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, साथ ही अंग्रेजी शिक्षिका वैशाली चतुर्वेदी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Exit mobile version