Arrears and DA hike news: केंद्र सरकार ने जनवरी से जनू 2023 के लिए डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। डीए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है।
आज सरकार ने क्रेंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे इंतजार के बाद वित्त मंत्रालय ने महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोत्तरी पर अंतिम मुहर लगा दी है। जिसके बाद अब कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आएगा। इसको लेकर वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने जनवरी से जनू 2023 के लिए डीए में 4 फीसदी क इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। डीए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है।
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत में बढ़ोतरी की मंजूरी 24 मार्च को दी थी। कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च कुल तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। DA में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है। इससे सरकार पर सालाना 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

