Site icon Yashbharat.com

Army Recruitment 2026: भारतीय सेना भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 1 जून से शुरू होंगे एग्जाम; यहाँ से करें डाउनलोड

catch and hunt: 6 आतंकी ढेर, 11 पर शिकंजा कसने को ऑपरेशन शुरू: लश्कर-ए-तैयबा-जैश के ख़ौफ़ का अंत निकट

catch and hunt: 6 आतंकी ढेर, 11 पर शिकंजा कसने को ऑपरेशन शुरू: लश्कर-ए-तैयबा-जैश के ख़ौफ़ का अंत निकट

Army Recruitment 2026: भारतीय सेना भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 1 जून से शुरू होंगे एग्जाम; यहाँ से करें डाउनलोड। भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2026-27 के अंतर्गत देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। सेना द्वारा आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Mini Italy in India: बिना पासपोर्ट-वीजा के घूमिए ‘इटली’, भारत की इस खूबसूरत जगह के आगे फीके हैं विदेशी डेस्टिनेशंस

Army Recruitment 2026: भारतीय सेना भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 1 जून से शुरू होंगे एग्जाम; यहाँ से करें डाउनलोड

यहाँ से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक, अभ्यर्थी नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:

1 से 12 जून तक मध्य प्रदेश के 8 शहरों में होगी परीक्षा

यह ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से शुरू होकर 12 जून, 2026 तक चलेगी। मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए राज्य के 8 प्रमुख शहरों में कुल 12 अत्याधुनिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न होगी:

इन विभिन्न पदों के लिए आयोजित हो रही है परीक्षा

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह परीक्षा सेना के कई अलग-अलग कैडर और तकनीकी पदों के लिए ली जा रही है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • अग्निवीर श्रेणियां: अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (GD), अग्निवीर तकनीकी (Technical), अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास)।

  • महिला सैन्य पुलिस (Religious & Women MP): महिला सैन्य पुलिस के पद।

  • तकनीकी व मेडिकल विंग: सैनिक तकनीकी (नर्सिंग), नर्सिंग सहायक (NA), और सिपाही फार्मा।Set featured image

  • विशेषज्ञ एवं शिक्षक पद: हवलदार शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), साइबर, खुफिया कार्यवाही (Intelligence), भाषाविद (Linguist), धार्मिक शिक्षक तथा जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO)।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

सेना भर्ती कार्यालय ने सभी उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों और वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन केंद्र पर तय समय से काफी पहले पहुँचें। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है या परीक्षा से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो वे बिना देर किए अपने संबंधित क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (ARO) से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version