मनोरंजनEntertainmentLatest

‘बिग बॉस 20’ में अरिश्फा खान की धमाकेदार एंट्री: चाइल्ड आर्टिस्ट से बनीं सबसे युवा और मशहूर कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ में अरिश्फा खान की धमाकेदार एंट्री: चाइल्ड आर्टिस्ट से बनीं सबसे युवा और मशहूर कंटेस्टेंट

सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है, और इस बार शो की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं 23 वर्षीय सोशल मीडिया सेंसेशन अरिश्फा खान। इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन (2.9 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स के साथ वह शो में कदम रखने वाली सबसे मजबूत डिजिटल फैनबेस वाली कंटेस्टेंट में से एक हैं।

टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट से डिजिटल स्टार तक का सफर 3 अप्रैल 2003 को शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में जन्मीं अरिश्फा ने साल 2012 में सीरियल ‘छल-शह और मात’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें घर-घर में पहचान ‘एक वीर की अरदास… वीरा’ में छोटी गुंजन के किरदार से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘उतरन’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘जीनी और जूजू’, ‘गंगा’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे कई मशहूर शोज में काम किया।

टीवी पर पहचान बनाने के बाद अरिश्फा ने शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट और सोशल मीडिया की ओर रुख किया। अपने फैशन, ब्यूटी, मेकअप और लाइफस्टाइल वीडियोज के दम पर वह युवाओं के बीच इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके अलावा उन्होंने ‘यारा 2’ और ‘तेरी बातें मुलाकातें’ जैसे हिट म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।

विवादों से नाता और बिग बॉस में वापसी अरिश्फा का करियर विवादों से भी अछूता नहीं रहा है। साल 2018 में सोशल मीडिया स्टार दानिश जेहन के निधन के बाद उनकी दोस्ती को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए थे, जिस पर अरिश्फा ने स्पष्ट किया था कि दानिश उनके भाई समान दोस्त थे।

बताया जाता है कि मेकर्स ने उन्हें पिछले सीजन (‘बिग बॉस 19’) के लिए भी अप्रोच किया था, लेकिन तब बात नहीं बन सकी। अब 20वें सीजन में अपनी एंट्री के साथ अरिश्फा किसी काल्पनिक किरदार के रूप में नहीं, बल्कि अपने असली रूप में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

साथी पत्रकारों की आंखें नम, आशुतोष शुक्ला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,बोले पत्रकार- हर साथी के सुख-दुख में खड़े रहते थे, तकनीकी परेशानी हो या कोई और समस्या, मदद के लिए हमेशा रहते थे तैयार

Back to top button