इस तरह से नेल पेंट लगे अपने नेल्स पर की लगे एकदम परफेक्ट नेल पॉलिश लगाना हर लड़की को पसंद होता है, तभी तो वे अपनी खूबसूरत नाखूनों में नेल पॉलिश और नेल आर्ट करते हैं। नेल पॉलिश लगाना तो ठिक है, लेकिन जब नेल पेंट लागते वक्त उंगलियों या त्वचा में लग जाए तो यह किसी को अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे नेल पॉलिश आपके स्किन पर नहीं लगेगा और लग जाए तो इन आसान तरीकों से हटा सकते हैं।
नेल पॉलिश को स्किन में लगाने से बचाने के लिए टिप्स
अपने नाखूनों के चारों ओर स्किन पर एक क्लीयर टेप लगाएं और नाखून वाले जगह को काट लें। टेप लगाने के बाद जब आप नेल पॉलिश लगाते हैं, तो वह सिर्फ नाखून पर ही लगता है और यदि टेप के ऊपर नेल पॉलिश लगता भी है, तो उसे हम आसानी से निकाल सकते हैं।
इस तरह से नेल पेंट लगे अपने नेल्स पर की लगे एकदम परफेक्ट
आर्ट पेंट ब्रश:
नेल पॉलिश लगाने के लिए एक छोटे आर्ट पेंट ब्रश का उपयोग करें और नाखून पर लगाते समय ध्यान से नेल पेंट लगाएं। पेंट ब्रशकाफी पतले होते हैं, जिससे नेल पॉलिश लगाने पर स्किन में पेंट नहीं लगते।
नाखूनों को काट लें:
अपने नाखूनों की अच्छी तरह से कटाई करें ताकि पॉलिश केवल नाखूनों पर ही लगे और स्किन पर ना पहुंचे।
फिंगर गार्ड:
आप नेल पॉलिश लगाने के लिए खास फिंगर गार्ड का इस्तेमाल करते हैं जो स्किन को नेल पॉलिशसे बचाते हैं। मार्केट या फिर ऑनलाइन आपको फिंगर गार्ड मिल जाएगा, जिसे आप नेल पॉलिश लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

