Anup Jalota (अनूप जलोटा) ने 67 साल की उम्र में एक बार फिर शादी रचा ली। जसलीन माथरू के साथ उनकी सेहरा पहने तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर खुद जसलीन माथरू ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई Anup Jalota (अनूप जलोटा) ने एक बार फिर शादी रचा ली है। जसलीन माथरू बिग बॉस 12 का हिस्सा थीं। जसलीन पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। जसलीन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। (नीचे देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट Jasleen and Anup Wedding Photos) फोटो देखकर लगता है कि Anup Jalota (अनूप जलोटा) अपनी नई शादी से बहुत खुशी हैं। हालांकि बिग बॉस 12 के समय से Anup Jalota (अनूप जलोटा) और जसलीन के चर्चे हैं। जब जसलीन के साथ भजन सम्राट की तस्वीरें वायरल हुई थीं। बहरहाल, ताजा तस्वीरों के मामले में Anup Jalota (अनूप जलोटा) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
…तो रिश्ते पर उठा था सवाल
जसलीन मथारू बिग बॉस 12 में सिंगर अनूप जलोटा के साथ घर में एंट्री करके काफी चर्चा में आई थीं। वह उनकी शिष्या भी रही हैं। शो के दौरान दोनों ने कहा था कि वो रिलेशनशिप में हैं। इसके चलते जसलीन और अनूप जलोटा की काफी आलोचना भी हुई थी। लोगों ने उनके रिश्ते पर कई तरह के सवाल भी उठाए थे। बिग बॉस के घर के अंदर जसलीन कई बार अनूप को किस करती और उनका ध्यान रखती नजर आईं थीं। लेकिन, घर से बाहर आने के बाद दोनों ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था। घर से बाहर आकर दोनों ने ही कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु और शिष्या का रिश्ता है। अब ये तस्वीरें सामने आई है।








