जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर छापेमारी: एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीआर साहू के घर से बरामद किए लाखों रुपये

03 08 2024 house24

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर छापेमारी: एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीआर साहू के घर से बरामद किए लाखों रुपये।  जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर शनिवार के तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने दबिश दी है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है। इसके कारण जिले के अधिकारियों को भी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई।

सुबह जब कालाेनी के निवासी जागे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। फिलहाल एसीबी के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के निवास पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  सहोना गांव में हैवानियत: ससुराल वालों पर महिला को पीटने और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का आरोप; पिछोर थाने में मामला दर्ज