Site icon Yashbharat.com

NDRF से पहले पहुंचे ‘फरिश्ते’: जांबाज मजदूरों के साहस के आगे नतमस्तक हुई सरकार; मुख्यमंत्री ने किया बड़े इनाम का एलान

NDRF से पहले पहुंचे 'फरिश्ते': 35 जांबाज मजदूरों के साहस के आगे नतमस्तक हुई सरकार; मुख्यमंत्री ने किया बड़े इनाम का एलान

NDRF से पहले पहुंचे 'फरिश्ते': 35 जांबाज मजदूरों के साहस के आगे नतमस्तक हुई सरकार; मुख्यमंत्री ने किया बड़े इनाम का एलान

जबलपुर। NDRF से पहले पहुंचे ‘फरिश्ते’: जांबाज मजदूरों के साहस के आगे नतमस्तक हुई सरकार; मुख्यमंत्री ने किया बड़े इनाम का एलान।  बरगी बांध की लहरों में जब मौत का तांडव मच रहा था और क्रूज पर सवार लोग अपनी आखिरी सांसें गिन रहे थे, तब खाकी या ऑरेंज वर्दी (NDRF) के पहुंचने से पहले ‘खाकी धूल’ में लिपटे कुछ फरिश्ते वहां पहुंच चुके थे। ये थे वहां काम करने वाले जांबाज मजदूर, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर कई परिवारों को उजड़ने से बचा लिया।

NDRF से पहले पहुंचे ‘फरिश्ते’: जांबाज मजदूरों के साहस के आगे नतमस्तक हुई सरकार; मुख्यमंत्री ने किया बड़े इनाम का एलान

मौत को मात देने वाली ‘मानवीय जंजीर’

चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही क्रूज पलटा, इन मजदूरों ने बिना एक पल गंवाए एक-दूसरे का हाथ थामा और गहरे पानी में उतर गए। जब तक रेस्क्यू टीमें नावों के साथ पहुंचतीं, ये मजदूर ‘ह्यूमन चेन’ के जरिए दर्जनों लोगों को सुरक्षित किनारे पर ला चुके थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि एक छोटी सी चूक इन मजदूरों की जान भी ले सकती थी, लेकिन उनका लक्ष्य सिर्फ जिंदगियां बचाना था।

मुख्यमंत्री बोले- ‘इन जांबाजों को सेल्‍यूट’

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने इन मजदूरों की बहादुरी की जमकर सराहना की है। सरकार ने इन सभी मजदूरों के लिए:

जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई शुरुआती रिपोर्ट में भी इन मजदूरों की भूमिका को ‘निर्णायक’ बताया गया है। अधिकारियों का मानना है कि अगर ये मजदूर समय पर ‘ह्यूमन चेन’ न बनाते, तो हताहतों की संख्या कहीं अधिक हो सकती थी।

Exit mobile version