Site icon Yashbharat.com

Anganbadi Salary Announcement: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मध्‍यप्रदेश सरकार का तोहफा: 3 महीने के लंबित मानदेय भुगतान के आदेश जारी

aanganbadi

Anganwadi Salary Announcement: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मध्‍यप्रदेश सरकार का तोहफा: 3 महीने के लंबित मानदेय भुगतान के आदेश जारी कि‍ए।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लंबित मानदेय देने के लिए सरकार ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना से 207 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। विशेष प्रकरण मानते हुए वित्त विभाग ने सामान्य योजना में इस राशि के उपयोग की स्वीकृति दी है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

 

प्रदेश में सामान्य योजना में राशि कम होने के कार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को तीन माह से मानदेय नहीं मिला पा रहा था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना में उपलब्ध राशि देने के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को दिया था।

Exit mobile version