Site icon Yashbharat.com

आनंद दुबे का शिवसेना (UBT) से मोहभंग: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए; बोले- ‘कॉकरोच वाली ट्रेन से उतरकर घर लौट आया हूं’

आनंद दुबे का शिवसेना (UBT) से मोहभंग: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए; बोले- 'कॉकरोच वाली ट्रेन से उतरकर घर लौट आया हूं'

आनंद दुबे का शिवसेना (UBT) से मोहभंग: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए; बोले- 'कॉकरोच वाली ट्रेन से उतरकर घर लौट आया हूं'

आनंद दुबे का शिवसेना (UBT) से मोहभंग: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए; बोले- ‘कॉकरोच वाली ट्रेन से उतरकर घर लौट आया हूं’

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में दादर से लेकर वर्षा बंगले तक सियासी हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आनंद दुबे ने पार्टी से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आनंद दुबे और उनके कई समर्थकों ने आधिकारिक तौर पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली और भगवा झंडा थामा। एकनाथ शिंदे ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘शिवसेना (UBT) हिंदुत्व और बालासाहेब की विचारधारा से भटकी’

शिवसेना में शामिल होने के बाद आनंद दुबे ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा मूल रूप से बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से प्रेरित होकर शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) में रहते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया, लेकिन पार्टी अब अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है।

उद्धव गुट द्वारा कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ किए जा रहे आंदोलनों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तंज कसा— “वोट चोरी नहीं, इन लोगों के दिमाग की चोरी हुई है।”

‘जिस ट्रेन में कॉकरोच हों, उसमें सफर नहीं करूंगा’

पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए आनंद दुबे ने एक चर्चित बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं जिस ट्रेन में सफर कर रहा था, उसमें कॉकरोच घुस गए थे। ऐसे में मैंने उस ट्रेन में सफर जारी रखने के बजाय प्लेटफॉर्म पर उतरना बेहतर समझा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ध्रुव राठी, शरजील इमाम और उमर खालिद जैसे लोगों को अपना आदर्श नहीं मानते और ऐसी विचारधारा के साथ काम नहीं कर सकते। एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने को उन्होंने अपनी ‘घर वापसी’ करार दिया। आनंद दुबे का शिवसेना (UBT) से मोहभंग: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए; बोले- ‘कॉकरोच वाली ट्रेन से उतरकर घर लौट आया हूं’

कई प्रमुख नेता और युवा सेना के पदाधिकारी भी शिंदे गुट में शामिल

आनंद दुबे के साथ-साथ उनके कई प्रमुख सहयोगियों और युवा सेना के पदाधिकारियों ने भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा जताया है:

Exit mobile version