Site icon Yashbharat.com

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, उम्मीद है परमाणु युद्ध नहीं होगा

PTI04 21 2025 000425B 0 1746230650859 1746230653645

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि उम्मीद है परमाणु युद्ध नहीं होगा उन्होनें अमेरिका को इस वार से अलग रखने की बात कही।

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है।

पाकिस्तान बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ढेर कर दिया। अब भारत की सेना भी पाकिस्तान के शहरों में तबाही मचा रही है। इससे पूरी दुनिया में हलचलें बढ़ गई हैं। इस बीच जम्मू और जैसलमेर में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Exit mobile version