Site icon Yashbharat.com

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 5000 पाउंड बम गिराए, मिसाइल ठिकाने तबाह

Screenshot 20260318 113907 Chrome

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 5000 पाउंड बम गिराए, मिसाइल ठिकाने तबाह।मिडिल ईस्ट में तनाव अब और खतरनाक मोड़ ले चुका है।

बुधवार तड़के अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना के अनुसार, इन हमलों में 5,000 पाउंड (करीब 2267 किलोग्राम) वजनी डीप पेनेट्रेटर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो कड़े सुरक्षा वाले ठिकानों को नष्ट करने में सक्षम होते हैं।

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 5000 पाउंड बम गिराए, मिसाइल ठिकाने तबाह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हमले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय इलाकों में मौजूद मिसाइल ठिकानों पर किए गए। इन ठिकानों पर तैनात एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बन रही थीं, इसलिए यह कार्रवाई की गई।

 ईरान का पलटवार

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी जोरदार जवाब दिया। ईरान ने इजराइल के मध्य हिस्सों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।

इजराइल की आपातकालीन सेवा के अनुसार, रमत गन में एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई, जबकि बेनी ब्राक में एक व्यक्ति घायल हुआ।

 ईरान के शीर्ष अधिकारियों की मौत

वहीं इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए ईरान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में

अली लारीजानी

गुलामरेजा सुलेमानी

की मौत की खबर सामने आई है।

 खाड़ी देशों में हाई अलर्ट

तनाव का असर पूरे खाड़ी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है:

इसके अलावा:

सरकारों ने लोगों को घरों में रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

वैश्विक खतरा बढ़ा

अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता टकराव अब पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।

 

Exit mobile version