Thursday, May 7, 2026
Latest:
Technology

Amazon यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा, स्मार्ट स्पीकर कर रहा है आपकी जासूसी

नई दिल्लीः अब तक आपने फेसबुक या स्मार्टफोन पर निजी जानकारी लीक होने के बारे में सुना होगा लेकिन अगर आप स्मार्ट स्पीकर का भी शौक रखते हैं तो यह आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है। स्मार्ट स्पीकर से आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। आपके घर पर साधारण सा दिखने वाला स्मार्ट स्पीकर चुपके से आपकी सारी बातचीत रिकॉर्ड कर सकता है। ऐमजॉन एलेक्सा और ऐमजॉन ईको स्पीकर में एेसा ही कुछ देखने को मिला है।
yash
चुपके से रिकॉर्ड की कपल की बातें
पोर्टलैंड में एेसा ही एक मामला सामने आया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ऐमजॉन एलेक्सा ने एक कपल के निजी बातचीत को रिकॉर्ड किया और उसे उनके ही एक जान-पहचान वाले को भेज दिया। डेनियल नामक महिला ने इसी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एलेक्सा स्पीकर ने उसकी और उसके पति की निजी बातों को रिकॉर्ड किया और सिएटल में रहने वाले उसके पति के दोस्त के पास भेज दिया। बाद में महिला के पति के दोस्त ने फोन कर तुरंत सभी स्पीकर्स को बंद करने के लिए कहा। घटना के तुरंत बाद महिला ने इस संबंध में ऐमजॉन से शिकायत दर्ज कराई और कंपनी ने जांच के लिए इंजिनियर को भेजा।
yas
कंपनी ने मांगी माफी
इंजीनियर ने कपल की बात को सही पाया और कंपनी ने इसके लिए माफी मांगी। कंपनी ने अपनी सफाई में कहा कि एेसा ऐमजॉन स्पीकर्स की ओर से पति-पत्नी की बातचीत को गलत कमांड के रूप में समझे जाने के कारण हुआ है और इस घटना से जासूसी का कोई संबंध नहीं है। पति पत्नी की बातचीत में कोई शब्द एेसा था जो एलेक्सा डॉट स्पीकर्स की कमांड में मौजूद था। ऐमजॉन ने माना है कि यह गलती हुई है और कहा कि कंपनी इस पर काम कर रही है जिससे भविष्य में ऐसी समस्या न हो।

यूजर्स ने निकाली कंपनी पर भड़ास
लोगों ने ट्वीट के जरिए कंपनी की जमकर क्लास लागाई। यूजर्स ने ट्वीट किया कि इस घटना के बाद उन्होंने अपने सारे स्मार्ट स्पीकर्स को कचरे के डीब्बे में फेंक दिया है।जानिए कंपनी के इस कदम पर लोगों की क्या है प्रतिक्रिया:-

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply