जम्मू। श्री बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा गुरुवार से शुरू होगी। बेशक इस बार भी यात्रा पर आतंकी हमलों का साया हो, मगर देशभर से जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। उनमें कोई भय नहीं है। बुधवार को जम्मू के भगवती नगर से इन श्रद्धालुओं का पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हो गया। यात्रा सुरक्षित हो और श्रद्धालुओं को लखनपुर से लेकर भवन तक के दोनों मार्गों पर कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तैयारियां की गई हैं।
जम्मू में ठहरने के इंतजाम
देशभर से जम्मू पहुंचने पर बाबा बर्फानी श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कई जगहों पर प्रबंध किए हुए हैं। जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर में लगाया गया है। इसमें 1400 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है। दो मंजिला इस इमारत की एक मंजिल को वातानुकूलित बनाया गया है ताकि जम्मू की गर्मी में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। जम्मू में इस समय औसतन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अगर जम्मू में 1400 से अधिक श्रद्धालु आते हैं तो उनके ठहरने के लिए अन्य कई जगहों पर भी प्रबंध हैं।
ज्यूल क्षेत्र में विनायक धर्मशाला में 200-300, गुरुद्वारा सुंदर सिंह मार्ग पर अग्रवाल धर्मशाला में 300-400 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है। साधुओं के ठहरने के लिए पुरानी मंडी के राम मंदिर और परेड स्थित का गीता भवन में प्रबंध किए गए हैं। इन दोनों ही जगहों पर करीब डेढ़ हजार श्रद्धालु ठहर सकते हैं।
ठहरने से लेकर स्वास्थ्य, लंगर तक की व्यवस्था
भगवती नगर से श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया जाएगा। ये दोनों ही यात्रा के आधार शिविर हैं और दोनों ही जगहों पर हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर स्वास्थ्य, लंगर तक की व्यवस्था की गई है।
पहलगाम से पांच दिन में यात्रा
पहलगाम मार्ग : पांच दिन में यात्रा-पहलगाम से चंदनवाड़ी का सफर गाड़ी से तय होता है, जिसके बाद पदयात्रा करनी पड़ती है। कहा जाता है कि पहलगाम में भगवान शिव ने अपने नंदीगण को छोड़ा था।
चंदनबाड़ीः चंदनबाड़ी दूसरा पड़ाव है। यह पहलगाम से 16 किमी दूर है।-कहते हैं कि भगवान शिव ने इस स्थान पर अपनी जटा से चंद्रमा को छोड़ दिया था।
शेषनाग : इस मार्ग पर तीसरा पड़ाव शेषनाग आता है। यह चंदनबाड़ी से बारह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहते हैं कि इस जगह पर भगवान शिव ने सर्पों को छोड़ दिया था।
पंचरलणीः पंचतरणी यात्रा का चौथा पड़ाव है। यह शेषनाग से 12 किमी दूर है। पंचतरणी में पहलगाम और बालटाल दोनों जगहों से हेलिकॉप्टर यहीं आकर रुकते हैं। यहां से श्रद्धालु पैदल या फिर घोड़ों पर यात्रा करते हैं।
पवित्र गुफाः यह पांचवां पड़ाव है। पंजतरणी से यह छह किलोमीटर की दूरी पर है। हर दिन पवित्र गुफा में पंद्रह हजार लोगों के दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। यहां पर भी गैर सरकारी संगठनों ने लंगर लगाए होते हैं। यहां जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के जवान यहां पर चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। -पवित्र गुफा तक घोड़े या फिर पैदल ही श्रद्धालु आ सकते हैं।
बालटाल मार्ग : मात्र मार्ग 16 किमी का
-बालटाल से पवित्र गुफा तक यह छोटा मार्ग है और मात्र 16 किलोमीटर है।
-यह मार्ग काफी दुर्गम व कठिन है।
इस बार यह है खास
चिप से करेंगे ट्रैक
– श्रद्धालुओं की गाड़ियों में चिप लगाई जा रही है, ताकि सुरक्षा के लिहाज से उन्हें ट्रैक किया जा सके।
-जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना के जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है।
-यात्रा पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
2011- 2012 में छह-छह लाख पहुंचे
वर्ष श्रद्धालु (लाख)
2010 4.55
2011 6.36
2012 6.22
2013 3.53
2014 3. 72
2015 3.52
2016 2.20
2017 2. 60
-
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी झिंझरी चौकी पुलिस ने की दोनों पक्षों पर काउंटर कार्रवाई -
जब स्पेशल ट्रेन के रूप में चली तब भी कटनी जंक्शन में स्टॉपेज नहीं था और अब नियमित परिचालन में भी कटनी में बिना रुके चलेगी दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस -
विश्व हिंदू परिषद की छह मासिक जिला बैठक में बनी संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति -
पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर की उज्जवल भविष्य की कामना -
शिक्षा के साथ कला और खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक, सायना इंटर नेशनल स्कूल में महादेवी वर्मा अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न -
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
MP Teacher Eligibility Test: मध्य प्रदेश में TET परीक्षा को लेकर गहराया असमंजस; ग्वालियर में 3500 शिक्षकों की सूची अटकी, 2006-2008 के शिक्षक 30 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन -
Satna Rain & Railway News: शरभंग नदी के उफान से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर थमी ट्रेनों की रफ्तार; सतना-चित्रकूट में भारी बारिश, ट्रैक पर पानी भरने से 11 से अधिक ट्रेनें प्रभावित -
Sonia Gandhi’s Memoir Dispute: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ पर पेंगुइन से क्यों बिगड़ी बात? जानें लेखक और प्रकाशक के बीच विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी -
Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज
