LatestFEATUREDराष्ट्रीय

9 may 2025 News: 12 मई तक J&K के सभी स्कूल बन्द

9 may 2025 News: 12 मई तक J&K के सभी स्कूल बन्द। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की. लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया

9 may 2025 News:

दिल्ली में हवाई हमले के सायरन की टेस्टिंग हुई

राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लगाए गए एयर रेड सायरनों की टेस्टिंग की जा रही है. सुरक्षा तैयारियों के तहत हो रही इस प्रक्रिया के दौरान दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे. यह परीक्षण आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से चेतावनी देने की व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि