अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्
कटनी। शहर के होटल वत्सल में अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा गुप्ता शामिल हुईं। उनके आगमन पर समाज की महिलाओं ने तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उषा गुप्ता ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं से समाजहित एवं सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही परिचय सम्मेलन जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा शिरोमणि महाराजा मणि कुंडल महाराज ग्रंथ की पुस्तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की गई। उषा गुप्ता ने बताया कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ी हुई हैं तथा भाजपा समर्थक मंच महिला मोर्चा में कार्यालय मंत्री एवं राजा भोज मंडल राष्ट्रीय उदय संपर्क टोली की प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को नई दिशा प्रदान करते हुए उसे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रचना गुप्ता, रजनी गुप्ता, बीना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, जयंती गुप्ता, सुनीता राज गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।








