Site icon Yashbharat.com

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व करणी सेना ने लाल सुमन पर राष्ट्र द्रोह का मामला पंजीबद्ध करने की मांग कर फ़ूका पुतला

IMG 20250330 WA0198

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व करणी सेना ने लाल सुमन पर राष्ट्र द्रोह का मामला पंजीबद्ध करने की मांग कर फ़ूका पुतल

कटनी-राज्यसभा के पटल पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा भारत भूमि के अमर सपूत महान वीर सम्राट महाराणा संग्राम सिंह(राणा सांगा) को गद्दार कहने का दुस्साहस करना अत्यंत निंदनीय ,आशोभनीय , अमर्यादित एवं राष्ट्रविरोधी कृत्य किया है। यह न केवल सांसद की गरिमा और ऐतिहासिक सत्य का अपमान है बल्कि देश की आत्मा और स्वाभिमान को भी आहत किया है जिससे संपूर्ण भारतवर्ष का क्षत्रिय हिंदू समाज आहत हुआ है लाल जी सुमन को तत्काल राज्यसभा से बर्खास्त किया जावे वह राजद्रोह का मामला पंजीबद किया जावे की मांग की जाकर बहोरीबंद बस स्टैंड में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ,करणी सेना ने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका तथा सदस्यता भंग ना किए जाने पर संसद का घिराव किए जाने की घोषणा की। अनिल सिंह सेंगर द्वारा व्यक्त किया गया कि महापुरुषों पर आशोभनीय टिप्पणी वह भारतीय इतिहास पर छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन के दोरान अनिल सिंह सेंगर, सुरजीत पुष्पराज सिंह आलोक सिंह सुरेश सिंह शुभम सिंह अजीत सिंह बृजमोहन सिंह जयप्रकाश सिंह सोलंकी मोनू सिंह नितिन सिंह राजा सिंह चंदन सिंह लाखन सिंह अनिकेत सिंह राहुल गौतम आनंद सोलंकी विश्व रतन सिंह आशिक सिंह राजकुमार सिंह वंश सिंह लाखन सिंह आदि सेकडो राजपूत उपस्थिति रहे।

Exit mobile version