पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कॉंग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा नगर निगम में किया धरना प्रदर्शन

IMG 20250213 WA0040

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कॉंग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा नगर निगम में किया धरना प्रदर्श

कटनी-अखिल भारतीय सफाई मजदूर कॉंग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा आज पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर कमिश्नर को ज्ञापन दिया जिसमें संघ कि मांग है कि नगर पालिक निगम में 15-20 वर्षों से लगातार फिक्स/दैनिक सेवा दे रहे सफाई कर्मचारी अपने हक एवं अधिकार के लिए निवेदन करते हैं, वे अपनी जान जोखिम में डालकर रात-दिन मेहनत कर शहर को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं। साथ ही कोरोना जैसी महामारी में भी कर्तव्य के प्रति तत्परता दिखाया है किन्तु उन्हीं की जायज मांगों को नजर अंदाज किया जाकर उनके हक एवं अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है 05 सूत्रीय मांगे जो निम्नलिखित हैं, अविलंब निराकरण करते हुए लाभ प्रदान करें । विनियमित सफाई मित्रों को अविलंब नियमित किया जावे । शासन के आदेशानुसार 2007 से 2016 तक के समस्त फिक्स/दैनिक वेतनभोगी सफाई मित्रों को वरिष्ठता के आधार पर अविलंब विनियमित किया जावे । 33 दैनिक वेतनभोगी सफाई मित्रों को फिक्स वेतन का लाभ अविलंब दिया जावे। फिक्स एवं दैनिक सफाई मित्रों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन अविलंब किया जावे ।वरिष्ठता सूची के अनुसार और कार्य को दृष्टिगत रखते हुए विशेष भत्ता (कुशल श्रमिक) का लाभ अविलंब प्रदाय किया जावे

इसे भी पढ़ें-  कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन: जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से किया 'क्लीन स्वीप'; तीसरे मैच में वैष्णवी का 'पंखा' और प्रतिका-शैफाली की शानदार हाफ सेंचुरी