Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

11 सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक्स संघ ने राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम का ज्ञापन सौंपा

11 सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक्स संघ ने राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम का ज्ञापन सौंप

कटनी- मध्य प्रदेश अजाक्स संघ जिला कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय आवाहन निर्देशानुसार महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री , गृह मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम का 11सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी के माध्यम से प्रतिनिधि कमलेश सूर्यवंशी कानून गो को सौंपा गया संघ की मांगों में मध्य प्रदेश के सभी उच्च न्यायालय में अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए आउटसोर्स भर्ती प्रणाली को समाप्त कर समस्त कर्मचारियों को नियमित किया जाए सफाई कर्मियों को नियमित वेतनमान सुरक्षा उपकरण चिकित्सा सुविधा एवं बीमा का लाभ दिया जावे उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश शुल्क विशेषकर एस. सी. एस. टी. ओ. बी. सी. और आर्थिक रूप से समस्त कमजोर वर्गों के लिए समाप्त किया जाए समस्त विभागों में रिक्त बैकलॉग पदों की पूर्ति हेतु 30 जून 2026 तक विशेष भर्ती अभियान चलाया जाये सिविल जज की परीक्षा में इंटरव्यू प्रथा समाप्त की जाए अन्य मांगों के निराकरण हेतु अजाक्स संघ के पदाधिकारी सर्व श्री सोहन लाल चौधरी गुड्डा रैदास सुग्रीम सिंह मरावी भागवली चौधरी हरीश बेन अन्य उपस्थित रहे एवं 23 नवंबर को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन हेतु जिले के समस्त पदाधिकारी सदस्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने हेतु चर्चा की गईl

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि