katniLatestमध्यप्रदेश
Ajab Katni हाथ के पंजे में सूजन दर्द डॉक्टर ने x-ray करा दिया कंधे का, फिर कहा कोई बात नहीं दूसरा करा लो
Ajab Katni हाथ के पंजे में सूजन दर्द डॉक्टर ने x-ray करा दिया कंधे का, फिर कहा कोई बात नहीं दूसरा करा लो

कटनी। कटनी जिले के सरकारी चिकित्सा के हाल जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं। तेवरी स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल हाथ का एक्सरे कराने आये राम किशन यादव नामक व्यक्ति के हाथ के पंजे में दर्द सूजन थी पर डॉक्टरों ने उसके कंधे का एक्सरे करा दिया। कंधे का एक्सरे तब किया जब बेचारा मरीज बार बार अपनी तकलीफ बता रहा था। बताने क़े बाद भी उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में जब वह फिर डॉक्टर के पास पहुंचा तो बेहद आसानी से यह कह दिया कि कोई बात नहीं एक और एक्सरे करा लो।
वैसे इस तरह क़े कई मामले से शासकीय जिला अस्पताल हमेशा सुर्खियों में रहता है-आज फिर यह अनोखा मामला सामने आया है। घटना सुनकर आप सहज अंदाजा लगा सकते है कि शासकीय जिला अस्पताल में मरीज “भगवान भरोसे” है, जहाँ मर्ज कुछ दवा किसी और कि हो जाये तो बड़ी बात नहीं।








