Air Strike Oration Sindoore: भारत ने 105 आतंकियों को किया ढेर, जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह
Air Strike Oration Sindoore: भारत ने 105 आतंकियों को किया ढेर, जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह
Air Strike Oration Sindoore: भारत ने 105 आतंकियों को किया ढेर, जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह। पहलगाम के आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार रात डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों (बहावलपुर (02), मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट) पर एयर स्ट्राइक (Air Strike) की। सूत्रों के मुताबिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत इस एयर स्ट्राइक में 105 आतंकी ढेर होने की सूचना है। एयर स्ट्राइक के दौरान आतंकी ठिकानों पर मौजूद थे 900 से ज्यादा दहशतगर्द मौजूद थे। ऐेसे में और लोगों को हताहत होने की सूचना है। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने मलबे में तब्दील हो गया है।
Air Strike Oration Sindoore: भारत ने 105 आतंकियों को किया ढेर, जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह
इंडियन आर्मी की एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों में 90-105 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। बहावलपुर और मुरीदके में लगभग 25-30 आतंकवादी मारे गए हैं, जो सबसे बड़ी दो जगहें हैं। भारतीय एजेंसियां अन्य आतंकी शिविरों में मौजूद तादाद की पुष्टि कर रही हैं।
जैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे हुए तबाह
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PAK के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों की लिस्ट सामने आई है। इन आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद कर दिया गया।
मौजूद थे कितने आतंकी?
खुफिया सूत्रों का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के जिन ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई, वहां मौजूद आतंकियों की जानकारी पहले से ही इकट्ठा कर ली गई थी।
भारत में पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक करने के लिए किन हथियारों का इस्तेमाल किया?
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया एक ऐतिहासिक सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए विशेष गोला-बारूद का उपयोग किया गया। यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
पाक सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट, पठानकोट में 72 घंटे तक स्कूल बंद
हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के सभी सरहदी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। भारत-पाक के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। डिप्टी कमिश्नर ने अगले 72 घण्टों तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।