एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस एक साथ करेंगे काम, मर्जर नहीं; खर्च घटाने पर फोकस
नई दिल्ली: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस अब एक साथ मिलकर काम करेंगे, हालांकि दोनों एयरलाइंस का मर्जर नहीं होगा बल्कि वे एक ही ग्रुप के तहत तालमेल बनाकर संचालित होंगी। बढ़ते खर्चों को काबू में रखने और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
फैसले की मुख्य बातें
Reuters के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया के सीईओ और एमडी टेवोल्डे गेब्रेमेरियम ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में यह योजना साझा की, जिस पर सहमति बनी है। विमान ईंधन, कर्मचारियों का वेतन, विमानों के रखरखाव और अन्य परिचालन (ऑपरेशनल) खर्चों के दबाव को देखते हुए खर्च घटाने पर जोर दिया जा रहा है। दोनों एयरलाइंस के साथ मिलकर काम करने से संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और कार्यप्रणाली को ज्यादा सुचारु व प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

